करेंट अफेयर्स 02 जनवरी 2025

करेंट अफेयर्स 02 जनवरी 2025

  • हाल ही में  किसे राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? – न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम
  • वर्तमान में कौन-सा देश 2023-24 में सर्वाधिक कोयला उत्पादक देश बना है? – भारत
  • हरित जीडीपी की गणना करते समय किन कारकों पर विचार किया जाता है? – पर्यावरण अवनति और प्रदूषण
  • हाल ही में किस राज्य में विवेकानंद स्मारक और तिरुवल्लुवर प्रतिमा को जोड़ने वाले एक नए ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) का उद्घाटन किया गया है? – तमिलनाडु
  • भारत में कौन सी योजना मौजूदा रामसर स्थलों के संरक्षण पर केंद्रित है? – अमृत धरोहर योजना
  • निम्नलिखित में से कौन आपातकाल के दौरान मौलिक अधिकारों को निलंबित कर सकता है? – राष्ट्रपति
  • हाल ही में किस कंपनी को लगातार दूसरी बार ‘कार्य करने के लिए सर्वोत्तम स्थान’ का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है? – स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल)
  • राम मोहन राव अमारा को किस बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है? – भारतीय स्टेट बैंक
  • वर्तमान में भारत विश्व स्तर पर ___ सबसे बड़ा ई-अपशिष्ट उत्पादक देश है। – तीसरा
  • वर्ष 2004 में भारतीय निर्यात में 21.1 प्रतिशत का योगदान देने वाला वस्त्र उद्योग अब कितना प्रतिशत  योगदान देता है? – 08%
  • वर्ष 2024 में, तेलंगाना राज्य में अपराध में __ की वृद्धि दर्ज की गयी है। – 22%
  • हाल ही में किस मंत्रालय ने पांच देशों की डिजिटल प्लेटों पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई है? – वित्त मंत्रालय
  • भारत ने 700 अरब डॉलर विदेशी मुद्रा भंडार के साथ दुनिया में कौन सा स्थान हासिल किया है? – चौथा 
  • हाल ही में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल पुरस्कार विजेता जिमी कार्टर का निधन हुआ है? – अमेरिका
  • चर्चित वेम्बनाड झील, किस राज्य की सबसे बड़ी और भारत की सबसे लंबी झील है? – केरल 
  • वर्ष 2024 में भारत का कुल वस्तु और सेवाओं का निर्यात कितने अरब डॉलर पार करने का अनुमान है? – 814 अरब डॉलर
  • हाल ही में भारतीय सेना ने 14,300 फीट की ऊंचाई पर पैंगोंग झील के तट पर  किस मराठा योद्धा की एक प्रतिमा स्थापित की है? – शिवाजी
  • अमेरिका का चर्चित H-1B वीज़ा अधिकतम कितने वर्षों के लिये जारी किया जा सकता है? – 06 वर्ष

English Current Affairs

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *